संयुक्त सर्च ऑपरेशन में तरनतारन के सीमा क्षेत्र से मिली बड़ी खेप, अज्ञात तस्करों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
संयुक्त सर्च ऑपरेशन में तरनतारन के सीमा क्षेत्र से मिली बड़ी खेप, अज्ञात तस्करों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
खबर खास | अमृतसर
सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पंजाब पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट एक खेत से 11 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में भेजी गई थी और बाद में उठाने के लिए खेत में छिपाकर रखी गई थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सुरिंदर लांबा ने बताया कि यह कार्रवाई वल्टोहा थाना प्रभारी (SHO) सब-इंस्पेक्टर विपिन कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना में बताया गया था कि स्थानीय तस्कर पाकिस्तान में बैठे अपने हैंडलरों के संपर्क में व्हाट्सएप कॉल के जरिए थे और ड्रोन के माध्यम से हेरोइन की बड़ी खेप मंगाने की योजना बनाई गई थी।
सूचना मिलने के बाद BSF और वल्टोहा पुलिस की टीम ने सीमा क्षेत्र में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान लखना गांव निवासी किसान जसविंदर सिंह के खेत से एक प्लास्टिक का बैग और कई पैकेट बरामद किए गए, जिन्हें खेत में छिपाकर रखा गया था।
जांच के दौरान बरामद पैकेटों में कुल 11 किलोग्राम हेरोइन पाई गई।
SSP सुरिंदर लांबा ने इस बरामदगी को सीमा पार से होने वाली नशा तस्करी के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता बताया। उन्होंने कहा कि वल्टोहा थाने में अज्ञात तस्करों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाने और इसमें शामिल आरोपियों की पहचान के लिए आगे की जांच कर रही है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0