नगर निगम चंडीगढ़ में मेयर पद के लिए आज, गुरुवार को हुए चुनाव में क्रॉस वोटिंग ने भाजपा के उम्मीदवार को जीत दिलाई। भाजपा की हरप्रीत बबला चंडीगढ़ की नई मेयर बन गई हैं। वह मात्र दो वोटों से चुनाव जीती हैं।
नगर निगम चंडीगढ़ में मेयर पद के लिए आज, गुरुवार को हुए चुनाव में क्रॉस वोटिंग ने भाजपा के उम्मीदवार को जीत दिलाई। भाजपा की हरप्रीत बबला चंडीगढ़ की नई मेयर बन गई हैं। वह मात्र दो वोटों से चुनाव जीती हैं।
सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर कांग्रेस के
खबर खास, चंडीगढ़:
नगर निगम चंडीगढ़ में मेयर पद के लिए आज, गुरुवार को हुए चुनाव में क्रॉस वोटिंग ने भाजपा के उम्मीदवार को जीत दिलाई। भाजपा की हरप्रीत बबला चंडीगढ़ की नई मेयर बन गई हैं। वह मात्र दो वोटों से चुनाव जीती हैं। भाजपा उम्मीदवार को 19 वोट मिले थे। जबकि आम आदमी पार्टी व कांग्रेस गठबंधन उम्मीदवार प्रेमलता को 17 वोट मिले। यानि 16 पार्षद होने के बावजूद दो क्रॉस वोटिंग से भाजपा ने मोर्चा मार लिया।
मेयर चुनाव के लिए भाजपा के पास सिर्फ 16 पार्षदों का समर्थन था। इससे पहले दो कांग्रेस पार्षद भी बीते रोज ही भाजपा में शामिल हुए थे। वहीं, आप के पास 13 जबकि कांग्रेस के पास छह पार्षदों के वोट के अलावा सांसद मनीष तिवारी समेत 20 वोट थे। लेकिन इसके बावजूद गठबंधन हार गया।
सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर कांग्रेस के बने
वहीं, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के नाम का भी ऐलान हो गया है। कांग्रेस के उम्मीदवार जसबीर सिंह बंटी को सीनियर डिप्टी मेयर चुना गया है। उन्हें कुल 19 वोट मिले। जबकि भाजपा उम्मीदवार बिमला दुबे को 17 वोट मिले। इसके अलावा कांग्रेस की तरुणा मेहता डिप्टी मेयर बनीं। उन्हें 19 वोट मिले। वहीं भाजपा के उम्मीदवार लखबीर सिंह को 17 वोट मिले।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0