19 जून को मतदान, 23 जून को आएंगे नतीजे : सिबिन सी
19 जून को मतदान, 23 जून को आएंगे नतीजे : सिबिन सी
खबर खास, चंडीगढ़ :
भारतीय चुनाव आयोग ने पंजाब की 64-लुधियाना पश्चिमी विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी है।
पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार 26 मई को अधिसूचना जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि नामांकन भरने की अंतिम तिथि 2 जून होगी और नामांकन पत्रों की जांच 3 जून को की जाएगी, जबकि नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 5 जून, 2025 है।
सिबिन सी ने बताया कि 19 जून को वोट पड़ेंगे और 23 जून, 2025 को वोटों की गिनती के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि नामांकन पत्र 26 मई से 2 जून तक किसी भी कार्य दिवस पर भरे जा सकेंगे। केवल 1 जून, रविवार को छुट्टी होने के कारण पत्र दाखिल नहीं किए जा सकेंगे। 19 जून को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे।
सिबिन सी ने भरोसा दिलाया है कि उपचुनाव, भारतीय चुनाव आयोग के अधिनियमों, नियमों और निर्देशों के अनुसार पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाएगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0