राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेयर सौरभ जोशी और नगर निगम आयुक्त अमित कुमार को प्रदान किया पुरस्कार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेयर सौरभ जोशी और नगर निगम आयुक्त अमित कुमार को प्रदान किया पुरस्कार
खबर खास | चंडीगढ़
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में चंडीगढ़ ने 3 लाख से 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ चंडीगढ़ ने शहरी स्वच्छता के क्षेत्र में अपने बेहतर प्रदर्शन को एक बार फिर साबित किया है।
वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम बुधवार को घोषित किए गए। इस श्रेणी में मध्य प्रदेश के उज्जैन ने पहला स्थान हासिल किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी और नगर निगम आयुक्त अमित कुमार को पुरस्कार प्रदान किया।
इससे पहले स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में भी चंडीगढ़ ने 3 लाख से 10 लाख आबादी वाले शहरों की सुपर स्वच्छ लीग श्रेणी में नोएडा के बाद दूसरा स्थान हासिल किया था।
स्वच्छ सर्वेक्षण में शहरों का मूल्यांकन 43 अलग-अलग मानकों के आधार पर किया जाता है। इनमें घर-घर से कचरा एकत्र करना, गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करना, कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण, सार्वजनिक स्थानों की सफाई और स्वच्छता अभियानों में लोगों की भागीदारी जैसे मानक शामिल हैं।
इसके अलावा स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में भी चंडीगढ़ के प्रदर्शन में सुधार दर्ज किया गया है। इस सर्वेक्षण में शहर ने देशभर में सातवां स्थान हासिल किया। चंडीगढ़ में घर-घर से कचरा एकत्र करने की व्यवस्था का प्रदर्शन 93 प्रतिशत से अधिक रहा। यह उपलब्धि शहर में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयासों को दर्शाती है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0