घाटों का निर्माण, लाइफगार्ड की तैनाती और सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध करने के निर्देश; जरूरत पड़ने पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी होंगी तैनात
घाटों का निर्माण, लाइफगार्ड की तैनाती और सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध करने के निर्देश; जरूरत पड़ने पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी होंगी तैनात
खबर खास | चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को आगामी छठ पूजा के मद्देनजर राज्यभर में चिन्हित किए गए सभी 104 स्थानों पर व्यापक और पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिविल और पुलिस प्रशासन को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी विभागों को समय रहते तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में पूरी धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ त्योहार मना सकें।
भगवंत सिंह मान ने कहा कि छठ पूजा का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व बहुत अधिक है। सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि पूजा के दौरान विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने अधिकारियों को जरूरत के अनुसार निर्धारित जलाशयों में स्वच्छ पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने और प्रमुख शहरों में उचित घाट विकसित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विशेष सफाई अभियान चलाने, पर्याप्त स्वच्छता व्यवस्था करने, उचित रोशनी और सभी निर्धारित स्थानों पर व्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने प्रशासन को अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी पहले से निर्धारित करने तथा उनकी जिम्मेदारियां और जवाबदेही स्पष्ट करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने त्योहार के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया।
जलाशयों के किनारे पूजा करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री ने पर्याप्त संख्या में लाइफगार्ड तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैरिकेडिंग, रस्सियों की व्यवस्था, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने को कहा, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
उन्होंने अधिकारियों को जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की विशेष टीमों की सहायता लेने के निर्देश भी दिए, ताकि आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को मजबूत किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी करने और संबंधित विभागों के साथ लगातार तालमेल बनाए रखने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार पंजाब में हर त्योहार को उत्साह, सद्भावना, भाईचारे और आपसी सम्मान के साथ मनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
बैठक में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और हरदीप सिंह मुंडियां, मुख्य सचिव केएपी सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. रवि भगत, विशेष डीजीपी पीके सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0