12 लोग 80 फीसद जले, हालत गंभीर
12 लोग 80 फीसद जले, हालत गंभीर
खबर खास, छत्तीसगढ़ :
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार बॉलर फटने से नौ मजदूरों की मौत हो गई जबकि 30 से 40 मजदूर झुलसे बताए जा रहे हैं। इनमें से 12 लोग 80 फीसद से अधिक जले हुए हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह घटना घटना डभरा थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद प्लांट के बाहर मजदूरों के परिजनों ने हंगामा कर दिया। वह घायलों से मिलने देने की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक्स पर लिखा- पीड़ितों के लिए उचित मुआवजे और घायलों के उपचार की व्यवस्था की जाए।
मृतकों के परिजनों को 1 करोड़ मुआवजा दिया जाए- कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ और घायलों को 50-50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस घटना में 9 मजदूरों की मौत और 50 से अधिक के घायल होने की खबर बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने इसे हादसा नहीं बल्कि ‘हत्या’ बताते हुए प्लांट प्रबंधन और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने मामले की न्यायिक जांच कराने, घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0