केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिख कहा-अमृतपाल को पंजाब लाने से बिगड़ेंगे हालात
केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिख कहा-अमृतपाल को पंजाब लाने से बिगड़ेंगे हालात
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब सरकार ने खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है। पत्र में सुरक्षा व कानून-व्यवस्था बनाए रखने की बात कहते हुए अमृतपाल को
राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानी राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएनए) के तहत उनकी हिरासत अवधि खत्म होने के बाद भी उन्हें असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में ही रखने का अनुरोध किया है। पत्र में कहा गया है कि पंजाब में सांसद अमृतपाल को लाने से हालत बिगड़ सकते हैं।
राज्य सरकार ने केंद्रीय गृह सचिव से अनुरोध किया है कि असम सरकार की सहमति लेकर ट्रांसफर ऑफ प्रिजनर्स एक्ट, 1952 तथा पंजाब संशोधन अधिनियम 2025 के प्रावधानों के तहत अमृतपाल को डिब्रूगढ़ जेल में रखने की अनुमति दी जाए। इस मामले में शीघ्र निर्णय लेने की भी अपील की गई है। पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने आशंका जताई है कि उनकी रिहाई से राज्य में कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक और अमृतसर (देहात) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट पर गृह विभाग ने यह सिफारिश की है।
गौर रहे कि अमृतपाल सिंह को 24 फरवरी 2023 को अमृतसर के अजनाला थाने में दर्ज एक मामले के तहत गिरफ्तार किया था। तब अमृतपाल ने अपने समर्थकों समेत पुलिस स्टेशन पर धावा बोला और अपने एक सहयोगी को छुड़वा लिया था। इसके बाद करीबन एक महीने तक लुका-छिपी के बाद अमृतपाल को गिरफ्तार कर लिया था। तब से एनएसए के तहत वह डिब्रूगढ़ जेल में हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0