हालिया परीक्षाओं के तनाव में होने की आशंका; पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जांच जारी
हालिया परीक्षाओं के तनाव में होने की आशंका; पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जांच जारी
खबर खास | चंडीगढ़
चंडीगढ़ के बापू धाम कॉलोनी में शुक्रवार सुबह 15 वर्षीय 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे सूचना मिली कि बापू धाम कॉलोनी स्थित एक मकान में एक नाबालिग छात्रा ने कमरे में लगे पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी (SHO) राम रतन शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। छात्रा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतका सेक्टर-29 स्थित ट्रिब्यून मॉडल स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा थी। उनका कहना है कि हाल ही में हुई परीक्षाओं के पेपर उम्मीद के मुताबिक नहीं होने के कारण वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी।
पुलिस के अनुसार, छात्रा के पिता सेवानिवृत्त सेना कर्मी हैं। परिवार करीब तीन महीने पहले ही बापू धाम कॉलोनी के एक किराए के मकान में रहने आया था। परिवार में मृतका के अलावा एक बहन और दो भाई हैं।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0