ऑक्सफोर्ड अस्पताल के पास मामूली हादसे के बाद तीन युवकों ने कारोबारी से की बहस; पुलिस को ध्यान भटकाकर चोरी का शक, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही
ऑक्सफोर्ड अस्पताल के पास मामूली हादसे के बाद तीन युवकों ने कारोबारी से की बहस; पुलिस को ध्यान भटकाकर चोरी का शक, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही
खबर खास | जालंधर
जालंधर में गुरुवार देर रात गुरु नानक मिशन चौक और ऑक्सफोर्ड अस्पताल के पास मामूली सड़क हादसे के बाद गैस चूल्हों के एक थोक कारोबारी की थार से कथित तौर पर 5–6 लाख रुपये की नकदी चोरी हो गई।
कारोबारी की पहचान बस्ती गुजां निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो शास्त्री मार्केट में थोक डीलर है। विशाल ने पुलिस को बताया कि वह दुकान बंद करने के बाद घर लौट रहा था। उसने रोजाना बाजार से हुई पेमेंट के करीब 5–6 लाख रुपये एक बैग में रखे हुए थे।
विशाल के अनुसार, रात करीब 11 बजे घर से फोन आने के बाद वह ऑक्सफोर्ड अस्पताल के पास अपनी थार रोककर बात करने लगा। इसी दौरान उसकी गाड़ी आगे जा रही एक वैगनआर से हल्के तौर पर टकरा गई। हादसे में वैगनआर की लाइट क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई है।
वैगनआर में सवार तीन युवक गाड़ी से बाहर निकले और हादसे को लेकर विशाल से बहस करने लगे। बहस के बाद जब विशाल अपनी थार के पास वापस आया तो उसने देखा कि कैश वाले बैग की चेन खुली हुई थी और उसमें रखी रकम गायब थी।
परिवार ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्धों की पहचान के लिए ऑक्सफोर्ड अस्पताल और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।
जांच अधिकारी इस पहलू पर भी जांच कर रहे हैं कि कहीं सड़क हादसे और उसके बाद हुई बहस का इस्तेमाल जानबूझकर कारोबारी का ध्यान भटकाने और नकदी चोरी करने के लिए तो नहीं किया गया।
मामले की आगे जांच जारी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0