अजय माकन, मीनाक्षी नटराजन और भजन लाल जाटव करेंगे पंजाब के राजनीतिक हालात का आकलन, पार्टी हाईकमान को सौंपेंगे अलग-अलग रिपोर्ट
अजय माकन, मीनाक्षी नटराजन और भजन लाल जाटव करेंगे पंजाब के राजनीतिक हालात का आकलन, पार्टी हाईकमान को सौंपेंगे अलग-अलग रिपोर्ट
खबर खास | चंडीगढ़
आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों को देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात का आकलन करने के लिए तीन वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। पार्टी हाईकमान ने यह जिम्मेदारी अजय माकन, मीनाक्षी नटराजन और भजन लाल जाटव को सौंपी है, जो जल्द ही पंजाब का दौरा करेंगे।
यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब कांग्रेस पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों को तेज कर रही है और पार्टी नेतृत्व राज्य पर विशेष ध्यान दे रहा है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस हाईकमान पंजाब में पहले ही दो आंतरिक चुनावी सर्वेक्षण करा चुका है। हालांकि, इन सर्वेक्षणों के निष्कर्ष कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक-दूसरे से अलग बताए जा रहे हैं। इनमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने संबंधी राय भी शामिल है।
नियुक्त पर्यवेक्षक राज्य के मौजूदा राजनीतिक माहौल, कांग्रेस संगठन की स्थिति, पार्टी की मजबूती और कमजोरियों तथा मतदाताओं के रुझान का विस्तृत अध्ययन करेंगे। पंजाब दौरे के बाद तीनों पर्यवेक्षक अपनी-अपनी स्वतंत्र रिपोर्ट और सुझाव पार्टी नेतृत्व को सौंपेंगे।
माना जा रहा है कि इन रिपोर्टों के आधार पर कांग्रेस हाईकमान अपनी चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देगा और विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी संगठन तथा चुनाव प्रचार को और मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0