राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में पहुंची; सुबह के वक्त घनी धुंध और स्मोग की चादर से यातायात भी प्रभावित
राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में पहुंची; सुबह के वक्त घनी धुंध और स्मोग की चादर से यातायात भी प्रभावित
खबर खास | नई दिल्ली
दीवाली के जश्न के बाद दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण और अधिक गंभीर रूप ले चुका है। सोमवार सुबह के समय कई इलाकों में हवा का स्तर बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच गया। नोएडा का सेक्टर 62 इस दौरान सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में रहा, जहां सुबह 9 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 427 दर्ज किया गया, जो सीधे 'गंभीर' (सिवियर) श्रेणी में आता है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के आईटीओ इलाके में भी भोर में करीब 4:20 बजे AQI 406 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी का हिस्सा है। राष्ट्रीय राजधानी और उसके पड़ोसी शहरों में सुबह के शुरुआती घंटों में स्मोग (धुएं और कोहरे का मिश्रण) की घनी परत छाई रही, जिससे विजिबिलिटी यानी दृश्यता में भारी गिरावट आई।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सोमवार सुबह 6:30 बजे सफदरजंग में दृश्यता लुढ़ककर मात्र 50 मीटर रह गई, जबकि एक दिन पहले इसी समय यह 700 मीटर थी, यानी इसमें 650 मीटर की भारी गिरावट आई है। सफदरजंग में घना कोहरा दर्ज किया गया, वहीं पालम में दृश्यता 800 मीटर से घटकर 400 मीटर रह गई, जहां मध्यम कोहरा देखने को मिला।
दिल्ली के कई अन्य हिस्सों में भी सुबह के वक्त हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी रही। रिंग रोड पर AQI 370, डीएनडी फ्लाईवे पर 338, आरके पुरम में 364 और मयूर विहार में 337 दर्ज किया गया। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा में AQI 293 रहा, जो 'खराब' श्रेणी में आता है।
रात 1 बजे CPCB द्वारा जारी आंकड़े प्रदूषण की गंभीरता को बयां करते हैं। जहांगीरपुरी में सबसे ज्यादा AQI 447 दर्ज किया गया, इसके बाद नॉर्थ कैंपस में 445, रोहिणी और विवेक विहार में 442-442, बवाना में 434, चांदनी चौक और डीटीयू में 430-430 तथा पटपड़गंज में 421 दर्ज किया गया।
दिल्ली के अन्य इलाकों में भी प्रदूषण का स्तर काफी ऊपर बना रहा, जिनमें अलीपुर (413), पंजाबी बाग (416), मुंडका (405), आईटीओ (407), अशोक विहार (340), आनंद विहार (352), बदरपुर (354), आया नगर (352), लोधी रोड (362), ओखला फेज-2 (364) और द्वारका सेक्टर-8 (393) शामिल हैं। आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर AQI 323 दर्ज किया गया।
नोएडा के विभिन्न सेक्टरों में भी हवा की स्थिति बेहद खराब पाई गई। रात 1 बजे सेक्टर 62 में AQI 445, सेक्टर 110 में 321, सेक्टर 150 में 315, सेक्टर 1 और सेक्टर 39 में 301-301 दर्ज किया गया। इसके अलावा सेक्टर 125 में 296 और सेक्टर 116 में 292 रहा।
गाजियाबाद में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं, जहां गोविंदपुरम में AQI 342, इंदिरापुरम में 317, लोनी में 390, वसुंधरा में 300 और वेव सिटी में 378 दर्ज किया गया। संजय नगर का AQI 287 रहा। गुरुग्राम में सुबह 3 बजे CPCB की रीडिंग के अनुसार टेरी ग्राम में 372, विकास सदन में 344, सेक्टर 51 में 263 और एनआईएसई ग्वाल पहाड़ी मॉनिटरिंग स्टेशन पर 232 AQI दर्ज किया गया।
दीवाली के तुरंत बाद प्रदूषण में आए इस भारी उछाल के कारण दिल्ली-एनसीआर के कई मॉनिटरिंग स्टेशन गंभीर श्रेणी में आ गए हैं। सुबह के व्यस्त समय के दौरान घनी स्मोग और कम दृश्यता के चलते आवागमन करने वाले यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0