फाउंडर आर्किटेक्ट त्रिपत गिर्धर को किया गया सम्मानित, इंडस्ट्री–अकादमिक सहयोग पर रखे विचार
फाउंडर आर्किटेक्ट त्रिपत गिर्धर को किया गया सम्मानित, इंडस्ट्री–अकादमिक सहयोग पर रखे विचार
ख़बर ख़ास | चंडीगढ़
चंडीगढ़ स्थित एरेट डिजाइन स्टूडियो ने आईआईटी रुड़की द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “विजन 2047: समृद्ध और महान भारत 2.0” में इंडस्ट्री पार्टनर के रूप में भाग लेकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान स्टूडियो के फाउंडर और प्रिंसिपल आर्किटेक्ट त्रिपत गिर्धर को कार्यक्रम में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें स्वदेशी जागरण मंच से जुड़े श्री कश्मीरी लाल जी द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
सम्मेलन में आर्किटेक्ट त्रिपत गिर्धर ने इंडस्ट्री लीडर के रूप में भाग लेते हुए “अकादमिक और इंडस्ट्री के बीच सेतु कैसे बनाया जाए” विषय पर पैनल चर्चा में अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का आयोजन IIT रुड़की और स्वदेशी सिद्ध संस्थान, नई दिल्ली द्वारा भारत ग्लोबल इंडस्ट्रीज फोरम (बीजीआईएफ) के सहयोग से किया गया। इस सम्मेलन में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा और परमाणु ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने वर्चुअली हिस्सा लिया।
इंडस्ट्री–अकादमिक कॉन्क्लेव 2026 का उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर एक ऐसा एक्शन फ्रेमवर्क तैयार करना है, जो नई शिक्षा नीति 2020 के तहत सहयोग को मजबूत करते हुए शिक्षा को उद्योग से सीधे जोड़ सके। इसका लक्ष्य रिसर्च को रोजगार और स्टार्टअप में बदलना, विश्वविद्यालयों और औद्योगिक क्षेत्रों के बीच मजबूत साझेदारी स्थापित करना और भारत को 2035 तक यूनिवर्सिटी–इंडस्ट्री रिसर्च सहयोग में शीर्ष देशों में शामिल करना है।
आर्किटेक्ट त्रिपत गिर्धर ने कहा कि आज के समय में शिक्षा और उद्योग के बीच तालमेल बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मंच छात्रों को वास्तविक चुनौतियों से जोड़ने और उन्हें शुरुआत से ही समाधान-उन्मुख बनाने में मदद करते हैं।
एरेट डिजाइन स्टूडियो की स्थापना वर्ष 2009 में हुई थी और यह फर्म आर्किटेक्चर, इंटीरियर डिजाइन, अर्बन प्लानिंग सहित कई क्षेत्रों में कार्य कर रही है। चंडीगढ़ मुख्यालय वाली यह कंपनी देश के 6 राज्यों के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी अपने प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0