पुलिस ने दो विदेशी ग्लॉक पिस्तौल, हेरोइन, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए; आरोपियों ने कबूला- पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए गिराया गया था हथियारों का खेप
पुलिस ने दो विदेशी ग्लॉक पिस्तौल, हेरोइन, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए; आरोपियों ने कबूला- पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए गिराया गया था हथियारों का खेप
खबर खास | फाजिल्का
फाजिल्का पुलिस ने ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से सीमा पार हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो विदेशी ग्लॉक पिस्तौल, चार कारतूस, 50 ग्राम हेरोइन और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस की कार्रवाई की जानकारी देते हुए एसएसपी गगन अजीत सिंह ने बताया कि सदर थाना प्रभारी हरदेव सिंह बेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर नियमित गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध हथियार और हेरोइन बरामद हुई।
गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी फिरोजपुर जिले के रहने वाले हैं। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि करीब 15 से 20 दिन पहले पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों की खेप उनके पास पहुंचाई गई थी। आरोपियों ने यह भी कबूल किया कि इससे पहले वे सीमा पार से हेरोइन की खेप भी हासिल कर चुके हैं।
पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों ने हाल ही में मिलकर सीमा पार तस्करी का नेटवर्क शुरू करने की योजना बनाई थी। हालांकि, पहली बड़ी खेप को आगे पहुंचाने और बांटने से पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों और सीमा पार संपर्कों का पता लगाने में जुटी है। जांच के दौरान यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थों की खेप पहुंचाने वाले नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
पुलिस ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0