जयपुर जाते समय छात्रों और युवा मीडिया प्रोफेशनल्स से अर्थव्यवस्था व जियोपॉलिटिक्स पर चर्चा; 17-18 अगस्त को बैंकिंग क्षेत्र पर बड़ा मंथन
जयपुर जाते समय छात्रों और युवा मीडिया प्रोफेशनल्स से अर्थव्यवस्था व जियोपॉलिटिक्स पर चर्चा; 17-18 अगस्त को बैंकिंग क्षेत्र पर बड़ा मंथन
ख़बर ख़ास | नई दिल्ली
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को नई दिल्ली से जयपुर तक वंदे भारत ट्रेन से सफर किया। वह जयपुर में आयोजित होने वाली ब्रिक्स के वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंक के गवर्नर (एफएमसीबीजी) बैठकों में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुईं। यात्रा के दौरान उन्होंने ट्रेन में मौजूद यात्रियों से बातचीत की और उनके अनुभव भी सुने।
वित्त मंत्री के साथ इस सफर में मीडिया की पढ़ाई कर रहे दो पोस्टग्रेजुएट छात्र और दो युवा मीडिया प्रोफेशनल्स भी जयपुर पहुंचे। यात्रा के दौरान इन चारों युवाओं ने निर्मला सीतारमण के साथ देश और दुनिया से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। बातचीत में जियोपॉलिटिक्स, अर्थव्यवस्था और युवाओं से जुड़े विभिन्न विषय प्रमुख रहे।
इस संवाद ने युवा मीडिया प्रोफेशनल्स और छात्रों को केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ सीधे बातचीत करने का अवसर दिया। युवाओं ने राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर तेजी से बदल रहे घटनाक्रमों तथा उनके प्रभावों को लेकर अपने सवाल और विचार साझा किए। वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी इस यात्रा की जानकारी साझा करते हुए बताया कि वित्त मंत्री ने नई दिल्ली से जयपुर तक वंदे भारत ट्रेन में सफर किया और साथी यात्रियों से बातचीत की।
इस बीच वित्त मंत्रालय बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े अहम मुद्दों पर भी बड़ा मंथन करने जा रहा है। वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) की ओर से 17 और 18 अगस्त को नई दिल्ली में पीएसबी संगम आयोजित किया जाएगा। इसमें सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
दो दिवसीय सम्मेलन में जमा राशि जुटाने, निवेश चक्र को गति देने, युवाओं के लिए बैंकिंग,वैश्विक क्षमता केंद्र, कृषि एवं बागवानी वैल्यू-चेन, क्रेडिट कार्ड कारोबार और प्राथमिकता क्षेत्र ऋण जैसे सात प्रमुख विषयों पर चर्चा होगी।
मंत्रालय के अनुसार सम्मेलन का उद्देश्य बेहतर बैंकिंग पहलों को साझा करना और ऐसे व्यावहारिक कदम तैयार करना है, जिनका सीधा लाभ आम लोगों और अर्थव्यवस्था को मिल सके। सम्मेलन में करीब 125 प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है, जिनमें सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के चेयरमैन, एमडी और ईडी सहित नाबार्ड, एक्जिम बैंक, सिडबी, एनएचबी, आईआईएफसीएल और एनएबीएफआईडी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0