पुलिस टीमों ने 80 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई, 113 को पूछताछ के बाद रिहा किया गैंगस्टर विरोधी हेल्पलाइन 93946-93946 पर लोग गोपनीय रूप से दे सकते हैं सूचना
पुलिस टीमों ने 80 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई, 113 को पूछताछ के बाद रिहा किया गैंगस्टर विरोधी हेल्पलाइन 93946-93946 पर लोग गोपनीय रूप से दे सकते हैं सूचना
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चल रही निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरों पर वार’ के 40वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 499 ठिकानों पर एक साथ विशेष छापेमारी अभियान चलाया।
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान की शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक गौरव यादव द्वारा की गई थी। इस अभियान का उद्देश्य पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाना है। इस मुहिम के तहत एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें लगातार संयुक्त और समन्वित कार्रवाई कर रही हैं।
अभियान के 40वें दिन पुलिस ने 179 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से 4 हथियार बरामद किए। अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 12,203 हो चुकी है।
इसके अतिरिक्त 80 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 113 व्यक्तियों को पूछताछ और जांच के बाद रिहा कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान 7 भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया गया। जनता गैंगस्टरों और वांछित अपराधियों के संबंध में एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गोपनीय रूप से सूचना दे सकती है। प्राप्त हर सूचना को पूर्ण गोपनीयता के साथ लिया जाएगा।
इस दौरान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के 365वें दिन पुलिस ने 86 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 878 ग्राम हेरोइन, 105 किलोग्राम भुक्की, 523 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 3,720 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। पिछले 365 दिनों में कुल 51,734 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। नशा मुक्ति और पुनर्वास अभियान के तहत आज 23 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और उपचार लेने के लिए प्रेरित किया गया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0