अंतरराष्ट्रीय अनिश्चितता और घरेलू मांग के कारण बुलियन मार्केट में सोना-चांदी महंगे
अंतरराष्ट्रीय अनिश्चितता और घरेलू मांग के कारण बुलियन मार्केट में सोना-चांदी महंगे
खबर खास | चंडीगढ़
अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और शादी के सीजन में बढ़ती मांग के चलते बुलियन मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। बुधवार को 24 कैरेट सोना बढ़कर 1,63,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत 276 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार सोने की कीमतों में यह बढ़ोतरी वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की बढ़ती खरीदारी के कारण हो रही है। ऐसे समय में निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे इसकी मांग और कीमत दोनों में इजाफा हो रहा है।
वहीं, चांदी की कीमतों में भी मजबूती बनी हुई है। औद्योगिक उपयोग और निवेश मांग बढ़ने के कारण चांदी के दाम भी ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वैश्विक आर्थिक हालात ऐसे ही बने रहे और शादी का सीजन जारी रहा, तो आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0