राज्यभर में जांच अभियान के दौरान 204 में से 68 दूध के नमूने फेल, पनीर में भी मिलावट की आशंका पर जांच तेज
राज्यभर में जांच अभियान के दौरान 204 में से 68 दूध के नमूने फेल, पनीर में भी मिलावट की आशंका पर जांच तेज
खबर खास | मोहाली
पंजाब में दूध और दुग्ध उत्पादों में बड़े स्तर पर मिलावट का मामला सामने आया है। राज्य सरकार द्वारा चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान यह खुलासा हुआ कि जांच किए गए कुल नमूनों में से 33 प्रतिशत दूध गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि अब पनीर के नमूनों की भी जांच शुरू कर दी गई है ताकि मिलावट के दायरे और गंभीरता का पता लगाया जा सके।
फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) पंजाब ने 6 और 7 मई को दो दिवसीय राज्य स्तरीय दूध सैंपलिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुल 204 दूध के नमूने एकत्र किए गए, जिनमें से 68 नमूने गुणवत्ता मानकों पर फेल पाए गए, जबकि एक नमूना उपभोग के लिए असुरक्षित घोषित किया गया।
स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, सभी संदिग्ध नमूनों को राज्य की मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में जांच के लिए भेजा गया है, ताकि मिलावट की प्रकृति और स्तर का सही आकलन किया जा सके और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
इसी बीच, एफडीए पंजाब के कमिश्नर कंवल प्रीत बराड़ की निगरानी में सोमवार और मंगलवार को एक और विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत 211 पनीर के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि खाद्य सुरक्षा टीमें व्यापारियों को स्वच्छता और सही भंडारण के बारे में भी जागरूक कर रही हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि पनीर में हानिकारक केमिकल्स के साथ-साथ स्टार्च और सुक्रोज की मिलावट की जा रही है, जो उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0