केजरीवाल बोले- कम माइलेज वाले ईंधन की कीमत भी कम होनी चाहिए, कम माइलेज वाले ईंधन की कीमत भी कम होनी चाहिए सरकार से नीति और कीमतों पर पुनर्विचार की मांग
केजरीवाल बोले- कम माइलेज वाले ईंधन की कीमत भी कम होनी चाहिए, कम माइलेज वाले ईंधन की कीमत भी कम होनी चाहिए सरकार से नीति और कीमतों पर पुनर्विचार की मांग
खबर खास । नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ई20 पेट्रोल की कीमत कम करने की मांग की। उनका कहना है कि ई20 पेट्रोल से वाहनों की माइलेज कम मिलती है, इसलिए इसकी कीमत भी सामान्य पेट्रोल से कम होनी चाहिए। इस मुद्दे पर चर्चा के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री से मिलने का समय भी मांगा है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर ई20 पेट्रोल की कीमतों में कटौती करने का आग्रह किया है। उनका दावा है कि देशभर में कई वाहन मालिक ई20 पेट्रोल के इस्तेमाल के बाद कम माइलेज और इंजन के कुछ पुर्जों पर प्रतिकूल असर की शिकायत कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार का दायित्व है कि वह जनता की चिंताओं को सुने। केजरीवाल ने लोगों से भी अपील की कि यदि उन्हें ई20 पेट्रोल के कारण किसी तरह की परेशानी हो रही है तो वे अपने अनुभवों के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करें, ताकि इस मुद्दे पर जनमत तैयार हो सके और सरकार तक लोगों की आवाज़ पहुंचे।
इस दौरान आम आदमी पार्टी ने "स्टॉप E20 पेट्रोल" नाम से एक ऑनलाइन हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया। इस अभियान के तहत नागरिकों से प्रधानमंत्री के नाम याचिका पर हस्ताक्षर करने की अपील की जा रही है।
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि सरकार वाहन मालिकों की शिकायतों के बावजूद पर्याप्त तैयारी के बिना ई20 पेट्रोल को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों की चिंताओं को सामने लाना और केंद्र सरकार से ई20 ईंधन की नीति तथा इसकी कीमतों पर पुनर्विचार की मांग करना है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0