हांसी जिले में हांसी और नारनौंद विधानसभा क्षेत्रों के 110 गांव होंगे शामिल जिले में 2 उपमंडल, 3 तहसील, 1 उप-तहसील और 3 ब्लॉक होंगे
हांसी जिले में हांसी और नारनौंद विधानसभा क्षेत्रों के 110 गांव होंगे शामिल जिले में 2 उपमंडल, 3 तहसील, 1 उप-तहसील और 3 ब्लॉक होंगे
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा कैबिनेट की बीती देर शाम यहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में हांसी को नया जिला बनाने की मंज़ूरी प्रदान की गई। इस निर्णय के साथ ही हांसी हरियाणा राज्य का 23वां जिला होगा।
विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में गठित राज्य पुनर्गठन समिति ने 9 दिसंबर, 2025 को आयोजित अपनी बैठक में जिला हांसी के गठन को स्वीकृति देते हुए इसकी सिफारिश की थी, जिसे बाद में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा मंज़ूरी प्रदान की गई।
प्रस्तावित जिला हांसी में हांसी और नारनौंद विधानसभा क्षेत्रों के कुल 110 गांव शामिल किए जाएंगे, जो वर्तमान में हिसार जिले का हिस्सा हैं। नए जिले में दो उपमंडल होंगे—हांसी और नारनौंद—जिन्हें हिसार जिले से पृथक किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, प्रस्तावित जिले में तीन तहसीलें—हांसी, नारनौंद और बास—तथा एक उप-तहसील, खेड़ी जालब शामिल होगी। जिले में तीन ब्लॉक हांसी-1, हांसी-2 और नारनौंद भी होंगे।
प्रस्तावित जिला हांसी का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल लगभग 1,34,976 हेक्टेयर होगा तथा इसकी अनुमानित जनसंख्या लगभग 5,40,994 होगी। जिला हांसी के गठन के साथ ही हरियाणा में जिलों की कुल संख्या बढ़कर 23 हो जाएगी।
गौरतलब है कि नागरिक-केंद्रित सेवाओं तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने, अंतर-विभागीय समन्वय में सुधार तथा हांसी क्षेत्र के लोगों को सरकारी सेवाओं की प्रभावी और समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हिसार के उपायुक्त द्वारा यह प्रस्ताव हिसार मंडल आयुक्त के माध्यम से राज्य सरकार को भेजा गया था।
हांसी और नारनौंद विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले गांवों में हांसी शहर, अनीपुरा, बडाला, बांडा हेडी, बाडा जग्गा, बड़छपर, बास आजमशाहपुर, बास अकबरपुर, बास बादशाहपुर, बास ख़ुर्द बिजान, भकलाना, भैणी अमीरपुर, भाटला, भाटोल जाटान, भाटोल रागडान, बीड हांसी, बुडाना, चानोत, डाटा, दयाल सिंह कॉलोनी, दैपल, धामियां, ढाणा खुर्द, ढाणा कलां, ढंढेरी, ढाणी ब्राह्मणान माजरा राजपुरा, ढाणी गुजरान, ढाणी केंदु, ढाणी कुम्हारान, ढाणी कुन्दनपुर, ढाणी पाल, ढाणी पीरान, खेड़ा रागडान, खेड़ी गगन, खेड़ी जालब, खेड़ी लोचब, खेड़ी रोज और खेड़ी श्योराण, किन्नर, कोथ कलां, कोथ खुर्द, कुलाना, कुंभा, कुतुबपुर, लालपुरा, लोहारी राघो, मदन हेडी, माढा, मैहंदा, महजद, माजरा, मामनपुरा, मसूदपुर, मिलकपुर, मिर्चपुर,. मोहला, मोठ करनैल साहब, मोठ रांगडान, मुजादपुर, नाडा, नारनौंद, नारनौंद औंगशाहपुर, पाली, पेटवाड़, प्रेमनगर, ढाणी पीरावाली, ढाणी पुरिया, ढाणी राजू, ढाणी सकरी, ढाणी ठाकरिया, धर्म खेड़ी, गढ़ी, गढ़ी अजिमा, गामड़ा, घिराय, गुराना, हैबतपुर, हाजमपुर, जमावड़ी, जामनी खेड़ी, जीतपुरा, कांगसर, कंवारी, कापड़ो, खाण्डा खेड़ी, खानपुर, खरबला, खरकड़ा, पुट्ठी मंगलखां, पुट्ठी समैण, राजपुरा, राजथल, राखी खास, राखी शाहपुर, रामायण, रामपुरा, रोशन खेड़ा माजरा खरबला, सैनीपुरा, शेखपुरा, सिंधर, सिंघवा खास, सिंघवा राघो, सीसर, सिसाय बोला, सिसाय कालीरावण, सोरखी, सुलचानी, सुल्तानपुर, थुराना,उगालन और उमरा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0