बोले, दिवंगत आईपीएस अधिकारी और एएसआई के परिवार के साथ अन्याय नहीं होने देगी सरकार
बोले, दिवंगत आईपीएस अधिकारी और एएसआई के परिवार के साथ अन्याय नहीं होने देगी सरकार
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश में मोदी मॉडल चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में लगातार महत्वपूर्ण संकल्पों को पूरा किया जा रहा है। विकास के पथ पर अग्रसर हरियाणा निरंतर तरक्की की ओर अग्रसर है।मुख्यमंत्री ने यह बात पंचकूला के रेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से सवाल जवाब के दौरान कहीं।
उन्होंने बिहार दौरे के संबंध में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैं बिहार प्रचार के लिए जा रहा हूँ। कांग्रेस के शासन को जनता ने देखा हुआ है, बात बिहार की हो या पंजाब की, जनता विकास चाहती है। पंजाब के संबंध में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कांग्रेस और अब आम आदमी पार्टी ने वहां सब्जबाग दिखाएं है, झूठ बोलकर सत्ता हासिल कर ली। 2027 में वहां की जनता इन्हें जवाब देगी।
हंसी पर सवाल उठाने वालों को दिया जवाब
मुख्यमंत्री के चेहरे पर मुस्कान पर विपक्ष के नेताओं द्वारा सवाल उठाये जाने के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, या तो वो धरने पर बैठ जाते है या फिर इस प्रकार की बाते करते है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता खुश है, इसलिए मेरे चेहरे पर मुस्कान रहती है। उन्होंने विपक्ष के नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि हंसना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।
जापान की कई कंपनियां करना चाह रही इनवेस्ट
मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान दौरे के वक्त कई कंपनियों ने हरियाणा आने की इच्छा जाहिर की है। महाभारत का उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बर्बरीक को केवल सुदर्शन नजर आ रहा था, वैसे ही जापान में केवल और केवल मोदी—मोदी ही लोग कह रहे थे। जिस भी व्यक्ति से वहां बात हुई या जो भी उनसे मिला, उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी नीतियों को सराहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो दिन के इस दौरे में 5 हजार करोड़ से ज्यादा के एमओयू साइन हुए है।
धनतेरस पर खुलेगी तहसील
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को धनतेरस की बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा की तहसील धनतेरस के दिन भी खुलेगी। बकायदा वहां संबंधित कर्मचारी और अधिकारी रहेंगे तथा लोगों की रजिस्ट्री भी करेंगे।
किसी भी परिवार के साथ अन्याय नहीं होने देगी सरकार
दिवंगत आईपीएस वाई पूरन कुमार और एएसआई संदीप से संबंधित एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दोनों ही घटनाक्रम दुर्भाग्यपूर्ण है। एक घटना की जांच चंडीगढ़ पुलिस और दूसरे की हरियाणा पुलिस कर रही है। किसी भी परिवार के साथ सरकार अन्याय नहीं होने देगी। मामले की जांच में दूध का दूध और पानी का पानी जरूर होगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0