उन्होंने विद्यालय में आवश्यक कार्यों के लिए 5 लाख रुपए की धनराशि देने की घोषणा की।
उन्होंने विद्यालय में आवश्यक कार्यों के लिए 5 लाख रुपए की धनराशि देने की घोषणा की।
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष ने अपनी पत्नी मित्रा घोष के साथ रोहतक जिला के सांपला खंड के गांव खरावड़ स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे हरियाणा के लोगों की सेवा करने के लिए यहां आये हैं। उन्होंने विद्यालय में आवश्यक कार्यों के लिए 5 लाख रुपए की धनराशि देने की घोषणा की।उन्होंने बच्चों के साथ वार्तालाप करते हुए कहा कि वे कठिन परिश्रम कर पढ़ाई करें और अपने जीवन में उच्च लक्ष्य हासिल करें। उन्होंने कहा कि वे विद्यालय का स्वच्छ प्रांगण एवं बच्चों के लिए बेहतर सुविधाएं देखकर खुश हैं।
प्रो. अशीम कुमार घोष ने अपनी पत्नी के साथ विभाग द्वारा हरियाणा निपुण मिशन की उपलब्धियों एवं एफएलएन द्वारा पर लगाये गए स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय परिसर में शौचालयों, पुस्तकालय, विज्ञान एवं गणित प्रयोगशाला, मिड-डे-मिल किचन एवं किचन गार्डन का भी अवलोकन किया। उन्होंने मिड-डे-मिल में बनाया हलवा चखा तथा अधिकारियों की खाने की गुणवत्ता के लिए सराहना की।
हरियाणा का खेलों के क्षेत्र में देशभर में है प्रथम स्थान
राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष ने कहा कि वे अपनी यात्रा के दौरान प्राथमिक विद्यालयों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण अवश्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश खेलों के लिए देशभर में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने कहा कि हर विद्यालय प्रांगण में खेल का मैदान अवश्य होना चाहिए ताकि बच्चों में खेल के प्रति और ज्यादा रूचि पैदा हो। उन्होंने बच्चों को चोकलेट भी वितरित की। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए कहा कि अधिकारियों द्वारा विद्यालय प्रांगण में सफाई सुनिश्चित की गई है तथा बच्चों के पढऩे के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0