मुलाकात के दौरान स्पीकर ने बताया कि पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है, साथ ही अब यह औद्योगिक क्षेत्र के लिए भी एक उभरता हुआ केंद्र बन रहा है।
मुलाकात के दौरान स्पीकर ने बताया कि पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है, साथ ही अब यह औद्योगिक क्षेत्र के लिए भी एक उभरता हुआ केंद्र बन रहा है।
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आज एक विशेष जापानी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, जो पंजाब में निवेश करने का इच्छुक है।
मुलाकात के दौरान स्पीकर ने बताया कि पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है, साथ ही अब यह औद्योगिक क्षेत्र के लिए भी एक उभरता हुआ केंद्र बन रहा है। स्पीकर ने प्रतिनिधिमंडल से पंजाब में निवेश के अवसरों की पड़ताल करने और पारस्परिक हितों के लिए निवेश करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने उद्योगपतियों की सुविधा के लिए पारदर्शिता और भरोसेमंद व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए एक स्पष्ट नीतिगत ढांचा तैयार किया है।
स्पीकर ने प्रतिनिधिमंडल को पंजाब सरकार के ‘इन्वेस्ट पंजाब’ प्लेटफॉर्म के बारे में भी जानकारी दी जिसमें राज्य सरकार द्वारा एक सिंगल विंडो पोर्टल शुरू किया गया हैै, जिसके माध्यम से निवेशक 45 दिनों के भीतर सभी आवश्यक अनुमतियाँ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि राज्य की व्यवसाय-हितैषी नीतियाँ और निवेश के व्यापक अवसर निवेशकों के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होंगे।
संधवां ने उन्हें ‘प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन’ के बारे में भी अवगत कराया, जिसमें पंजाब में निवेश को और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्थानीय और विदेशी निवेशकों के साथ विचार-विमर्श किया जाता है। बैठक के दौरान फिट फाउंडर कंपनी लिमिटेड के सीईओ शिनतारो हाचिगा और सीओओ ताकामासा सुजी भी उपस्थित थे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026
Comments 0