निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल ने दाखिल किया नामांकन
निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल ने दाखिल किया नामांकन
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा राज्यसभा चुनाव के लिए गुरुवार को तीन नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस बात की जानकारी देते हुए हरियाणा राज्यसभा के द्वि–वार्षिक चुनावों के लिए नामित रिटर्निंग ऑफिसर पंकज अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए आज तीन नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करने की आज अंतिम तिथि थी, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च को की जाएगी।
अग्रवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से संजय भाटिया, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से कर्मवीर सिंह बौद्ध तथा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सतीश नांदल ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
उन्होंने आगे बताया कि उम्मीदवार 9 मार्च तक अपने नामांकन वापस ले सकते हैं। मतदान यदि आवश्यक हुआ तो 16 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक हरियाणा विधानसभा सचिवालय के कमेटी रूम में होगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0