सतंदिर सिवाच को कुरुक्षेत्र से बराड़ा तो अमन कुमार को बराड़ा से कुरुक्षेत्र भेजा गया
सतंदिर सिवाच को कुरुक्षेत्र से बराड़ा तो अमन कुमार को बराड़ा से कुरुक्षेत्र भेजा गया
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से 4 एचसीएस अधिकारियों की नियुक्ति एवं स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं।
आदेशों के अनुसार, कुरुक्षेत्र के जिला नगर आयुक्त सतिंदर सिवाच को बराड़ा का उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) नियुक्त किया गया है। जबकि बराड़ा के उप-मंडल अधिकारी अमन कुमार को उनकी जगह कुरुक्षेत्र का जिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।
पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भारत भूषण को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा गृह विभाग में उप-सचिव नियुक्त किया गया है।
सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की संयुक्त निदेशक (प्रशासन) तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की उप-सचिव, हरप्रीत कौर को मॉडल संस्कृति स्कूल का संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0