🏏 ऐतिहासिक जीत के बाद राष्ट्रपति भवन में सम्मान समारोह
🏏 ऐतिहासिक जीत के बाद राष्ट्रपति भवन में सम्मान समारोह
ख़बर ख़ास | नई दिल्ली
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को सोमवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। नागरिक अलंकरण समारोह के दौरान यह सम्मान उन्हें देश के लिए उनके असाधारण योगदान और नेतृत्व के लिए प्रदान किया गया।
हरमनप्रीत कौर को यह सम्मान वर्ष 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट को ऐतिहासिक उपलब्धि दिलाने के लिए दिया गया। उनकी कप्तानी में भारत ने पहली बार आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप का खिताब जीता और फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर नया इतिहास रच दिया। यह जीत न केवल टीम के लिए बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण बन गई।
इस उपलब्धि के साथ हरमनप्रीत कौर भारतीय महिला क्रिकेट इतिहास की पहली ऐसी कप्तान बन गईं जिन्होंने विश्व कप जीता। इसके अलावा वह उन चुनिंदा भारतीय कप्तानों में शामिल हो गईं जिन्होंने घरेलू मैदान पर विश्व कप ट्रॉफी जीती।
उनका अंतरराष्ट्रीय करियर भी बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 164 वनडे मैचों में 4,541 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 195 मैचों में 3,991 रन बनाए हैं, जबकि टेस्ट क्रिकेट में भी उनका योगदान अहम रहा है।
इस अवसर पर अन्य खेल हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, पैरा ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार, भारतीय महिला हॉकी गोलकीपर सविता पुनिया, कोच बलदेव सिंह सहित कई खिलाड़ियों को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
इसके अलावा व्लादिमीर मेस्तविरिश्विली को मरणोपरांत पद्म श्री प्रदान किया गया, जबकि टेनिस के दिग्गज विजय अमृतराज को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। यह पूरा समारोह भारतीय खेल जगत के लिए गर्व और सम्मान का क्षण साबित हुआ।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0