हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने HTET के लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3 के परिणाम जारी किए; 1,92,220 अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने HTET के लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3 के परिणाम जारी किए; 1,92,220 अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा
ख़बर ख़ास | पंचकूला
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) के लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड के चेयरमैन शंकर लाल धूपर के अनुसार, इस वर्ष तीनों स्तरों को मिलाकर HTET का कुल पास प्रतिशत 16.57 प्रतिशत रहा। राज्यभर में कुल 1,92,220 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।
इनमें लेवल-1 (PRT) की परीक्षा में 31,402 अभ्यर्थी शामिल हुए। वहीं लेवल-2 (TGT) में 99,896 और लेवल-3 (PGT) में 60,922 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए बोर्ड की ओर से 10, 11 और 12 तारीख को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी कराया गया था। इस प्रक्रिया के लिए कुल 31,847 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें से 30,883 अभ्यर्थियों ने अपना बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा कर लिया, जबकि 964 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि जो 964 अभ्यर्थी निर्धारित समय पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन नहीं करा सके, उन्हें अंतिम अवसर दिया जाएगा। अंतिम सत्यापन की तारीख जल्द घोषित की जाएगी।
इस बार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय, भिवानी में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे सत्यापन से संबंधित आगामी सूचना के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0