जमानत पर जेल से बाहर आने के कुछ समय बाद हुआ हमला; कांग्रेस नेता पोहला सिंह गिल के पोते कुलबीर सिंह उर्फ निक्का की रास्ते में मौत
जमानत पर जेल से बाहर आने के कुछ समय बाद हुआ हमला; कांग्रेस नेता पोहला सिंह गिल के पोते कुलबीर सिंह उर्फ निक्का की रास्ते में मौत
खबर खास | सिरसा
सिरसा बस स्टैंड पर बुधवार को कांग्रेस नेता पोहला सिंह गिल के पोते कुलबीर सिंह उर्फ निक्का की कथित तौर पर धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। इस हमले में उसका भाई और भतीजा भी घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुलबीर सिंह अपने भाई और भतीजे के साथ बस स्टैंड पर मौजूद था। इसी दौरान कुछ अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर घात लगाकर उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने धारदार हथियारों से कुलबीर सिंह पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल कुलबीर सिंह को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं, उसके भाई और भतीजे को भी हमले में चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है।
कुलबीर सिंह सिरसा के झोरड़ गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह हाल ही में एक हत्या के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं पुरानी रंजिश के चलते तो इस वारदात को अंजाम नहीं दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जांच के दौरान पुलिस बस स्टैंड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है और आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0