* फरार आरोपी जोधबीर जोधा नशीले पदार्थों से पैसे इकट्ठा कर हवाला के जरिए भेजता था पाकिस्तान :डीजीपी * जोधबीर जोधा की धरपकड़ के लिए छापेमारी जारी
* फरार आरोपी जोधबीर जोधा नशीले पदार्थों से पैसे इकट्ठा कर हवाला के जरिए भेजता था पाकिस्तान :डीजीपी * जोधबीर जोधा की धरपकड़ के लिए छापेमारी जारी
खबर खास, चंडीगढ़/अमृतसर :
युद्ध नशे विरुद्ध के तहत पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान आधारित गैर कानूनी हथियार तस्करी में वांछित आरोपी जोधबीर सिंह उर्फ जोधा के अमृतसर स्थित मकान में छापेमारी कर पांच किलो हेरोइन बरामद की है। इस बात की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने यहां दी।
पुलिस के मुताबिक यह सफलता काउंटर इंटलिजेंस अमृतसर की ओर से जोधबीर के साथी अमृतसर के ही मीरांकोट कलां निवासी अभिषेक कुमार को चार दिन पहले गिरफ्तार किया था। आरोपी अभिषेक अपने ऑस्ट्रेलियाई हैंडलर जस्सा के निर्देश पर बदमाशों को हथियार सप्लाई कर रहा था। उसी से पूछताछ के बाद पुलिस ने जोधबीर के ठिकाने पर दबिश दी थी। गौर रहे कि पुलिस ने अभिषेक के कब्जे से सात पिस्तौलें और 1.5 लाख रुपए बरामद करने के अलावा उसकी महिंद्रा थार गाड़ी भी जब्त की थी।
डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ऑस्ट्रेलिया स्थित हैंडलर जस्सा और उसके साथी - जिनके पाकिस्तान आधारित तस्करों से संबंध हैं - आरोपी जोधबीर को हेरोइन की खेप प्राप्त करने और इसे आगे विभिन्न स्थानों पर डिलीवरी करने के निर्देश दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि अन्य खुफिया जानकारी से यह भी पता चला है कि दोषी जोधबीर सिंह नशीले पदार्थों के पैसे इकट्ठे करके हवाला के जरिए पाकिस्तान भेजता है। उन्होंने कहा कि फरार दोषी अब नशीले पदार्थों और हथियार तस्करी के दोहरे मामले में शामिल है।
ऑपरेशन संबंधी विवरण साझा करते हुए, डीजीपी ने कहा कि दोषी जोधबीर की तलाश के दौरान, सीआई अमृतसर पुलिस टीमों को सूचना मिली कि दोषी ने अमृतसर के फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर वृंदावन गार्डन कॉलोनी में किराए पर रिहाइश रखी है और वहां उसने बड़ी मात्रा में हेरोइन छुपाई है और किराए के मकान को सुरक्षित पनाहगाह के रूप में भी इस्तेमाल कर रहा है।
तेजी से कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीमों ने घर पर छापा मारा और घर से 5 किलो हेरोइन समेत करेंसी गिनने वाली मशीन बरामद करने में कामयाबी हासिल की, जबकि दोषी जोधबीर फरार है। उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस टीमें दोषी जोधबीर को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं।’’
इस संबंध में पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं 21, 25, 27-ए और 29 के तहत एक नया मामला एफआईआर नंबर 27 दिनांक 30-04-2025 दर्ज किया गया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0