राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां बताया कि 7 मई को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कुल्लू जिला की तीर्थन घाटी के शारसी में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने दी जानकारी
खबर खास, शिमला :
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां बताया कि 7 मई को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कुल्लू जिला की तीर्थन घाटी के शारसी में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने कहा कि अन्य कैबिनेट मंत्रियों के कार्यक्रम का शेड्यूल भी जल्द जारी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का समाधान करना वर्तमान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रदेश सरकार इस दिशा में निरंतर बहुआयामी प्रयास कर रही है। राजस्व मंत्री ने कहा कि जन शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए ही प्रदेश सरकार ने ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम शुरू किया है।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित होता है और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान भी सुनिश्चित होता है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0