वह एनएचएआई के खिलाफ तीन दिन से आमरण अनशन पर है
वह एनएचएआई के खिलाफ तीन दिन से आमरण अनशन पर है
खबर खास, मंडी :
हिमाचल के मंडी जिले के धर्मपुर से कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ने नेशनल हाईवे ऑथारिटी ऑफ इंडिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वह एनएचएआई के खिलाफ तीन दिन से आमरण अनशन पर है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज उनका हालचाल जाना।
गौर रहे कि मंडी-धर्मपुर हाईवे-003 के चौड़ीकरण का काम आखिरी चरण में है। इसे लेकर विधायक और स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े किए हैं। चंद्रशेखर ने बताया कि अवैज्ञानिक कटिंग के चलते उनके विस में करीबन 400 लोगों के घर गिर चुके हैं। उन्होंने बताया कि जगह-जगह डंगे गिर रहे हैं। सड़क का पानी और मलबा लोगों की जमीन में जा रहा है। बारिश में लोग बेचैन हैं। उन्हें हर वक्त घर गिरने का डर सता रहा है। घटिया निर्माण कार्य के कारण बंद सड़क की वजह से बीते दिनों कई युवा प्रतियोगी परीक्षा देने को देरी से पहुंचे। कई मरीजों की रास्ते में मौत हो चुकी है।
चंद्रशेखर ने बताया कि दो साल से निरंतर एनएचएआई अधिकारियों और सड़क बनाने वाली कंपनी से बात कर रहे हैं। मगर इनके कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। इसलिए, मजबूरी में आमरण अनशन का रास्ता चुनना पड़ा है। उन्होंने कहा कि अब केवल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ही इस समस्या का समाधान कर सकते हैं। 3 साल में प्रोजेक्ट का मात्र 40 प्रतिशत काम हुआ है। बजट भी 40 प्रतिशत ही खर्च किया गया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0