तरनतारन की जिला अदालत ने बुधवार को सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा कि दोषियों को 12 सितंबर को सजा सुनाई जाएगी।
तरनतारन की जिला अदालत ने बुधवार को सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा कि दोषियों को 12 सितंबर को सजा सुनाई जाएगी।
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब में खडूर साहिब से आम आदमी पार्टी के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा समेत 12 लोगों को मारपीट और छेड़छाड़ के एक मामले में दोषी करार दिया गया है। तरनतारन की जिला अदालत ने बुधवार को सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा कि दोषियों को 12 सितंबर को सजा सुनाई जाएगी। पुलिस ने विधायक समेत सात को गिरफ्तार कर लिया है।
यह मामला 2013 में उन दिनों का है जब विधायक टैक्सी चलाते थे। उन पर शादी में आई महिला के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। महिला ने टैक्सी ड्राइवरों पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया था। वहीं, विधायक के वकील के मुताबिक यह दलित महिला से मारपीट का केस है। जिसका अभी फैसला आना है। उन्होंने कहा कि वह इसे हाईकोर्ट में चुनौती देंगे।
यह मामला 3 मार्च 2013 का है। पीड़िता के मुताबिक वह अपनी मासी के बेटे की शादी में गई थी। उस समय विधायक मनजिंदर सिंह ड्राइवर थे। उनके अलावा हरविंदर सिंह और गुरदीप सिंह ने भी उनके साथ न सिर्फ गलत किया बल्कि उन्हें जातिसूचक शब्द कहे गए। आरोप है कि पुलिस कर्मचारियों ने भी उनके और उनके परिवार के साथ मारपीट की। दूसरे टैक्सी ड्राइवरों के साथ मिलकर उनके साथ अश्लील हरकतें की गईं।
वहीं, फैसला आने पर पीड़िता ने कहा कि उन्हें इंसाफ मिला है। उन्होंने उन सभी लोगों का आभार जताया जो उनके साथ खड़े रहे। महिला ने कहा कि इस लड़ाई के दौरान कई मुश्किल चरण आए। वह अपने बेटे को दो-दो महीने तक स्कूल नहीं भेज पाती थी, क्योंकि आरोपी उन्हें रास्ते में मारने की धमकियां देते थे। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने न सिफ उनपर मामला वापिस लेने का दबाव डाला। महिला ने कहा कि आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए क्योंकि उनके जीवन के 13 साल इन लोगों ने बर्बाद कर दिए।
इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए महिला के वकील अमित धवन ने बताया कि इस मामले में एससी/एसटी एक्ट की धारा 323, 324 व 354 का केस दर्ज हुआ था। बुधवार को अदालत ने कुल 12 लोगों को दोषी ठहराया है। विधायक समेत 7 लोगों को अरेस्ट किया गया है। एक आरोपी की मौत हो चुकी है, जबकि एक आरोपी पहले ही तिहाड़ जेल में बंद है। 3 आरोपियों को फिलहाल अरेस्ट नहीं किया गया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0