मृतकों में पांच साल के बच्चे समेत दो महिलाएं शामिल, तीन गंभीर घायल
मृतकों में पांच साल के बच्चे समेत दो महिलाएं शामिल, तीन गंभीर घायल
खबर खास, कुल्लू :
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में आज, गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे में दिल्ली के तीन पर्यटकों की मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है जिनका उपचार कुल्लू अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिए है।
बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह आठ बजे के करीब चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर कुल्लू के बबेली क्षेत्र में आईटीबीपी केंद्र के गेट के पास हुआ। दिल्ली से छह टूरिस्ट मनाली घूमने आ रहे थे। इस दौरान इनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे तक उड़ गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
मृतकों की पहचान सोनिया (40), उनके बेटे देवाशं (5) और साक्षी के तौर पर हुई है। इस हादसे में सोनिया के पति सचिन, साक्षी के पति साहिल और सचिन की बेटी अभिका (11 साल) गंभीर रूप से घायल है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0