वर्धमान समूह ने 50 लाख, प्रोफेसर सुरेश ने एक लाख रुपए, विधायक विवेक शर्मा ने 8.11 लाख रुपए दिए आपदा राहत कोष में दान
वर्धमान समूह ने 50 लाख, प्रोफेसर सुरेश ने एक लाख रुपए, विधायक विवेक शर्मा ने 8.11 लाख रुपए दिए आपदा राहत कोष में दान
खबर खास, शिमला :
हिमाचल प्रदेश रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण के अध्यक्ष आरडी धीमान ने आपदा राहत कोष के लिए शिमला में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्राधिकरण की ओर से 31 लाख रुपये का चेक भेंट किया। इसके अलावा वर्धमान समूह के अध्यक्ष एवं स्वतंत्र निदेशक इंद्र मोहन सिंह सिद्धू ने सीएम सुक्खू को 50 लाख रुपये का चेक भेंट किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष (कॉरपोरेट मामले) अतुल भारद्वाज भी उपस्थित थे।
आपदा राहत कोष के लिए हमीरपुर जिले के निवासी प्रोफेसर सुरेश कुमार ने एक लाख रुपए का चेक भेंट किया। इसके अतिरिक्त कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा द्वारा क्षेत्र के लोगों की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 8.11 लाख रुपये के चेक मुख्यमंत्री सुक्खू को भेंट किया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0