गतालोग के पास करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, ग्रामीण के शव को अरलू गांव ले जाते समय हुआ हादसा
गतालोग के पास करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, ग्रामीण के शव को अरलू गांव ले जाते समय हुआ हादसा
खबर खास | सिरमौर
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के संगड़ाह क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। हादसा गतालोग के पास रात करीब 12:45 बजे हुआ, जब एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा।
जानकारी के अनुसार, वाहन में जगदीश शर्मा नामक ग्रामीण का शव ले जाया जा रहा था। जगदीश शर्मा की 11 अगस्त को संगड़ाह अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई थी। उनके अंतिम संस्कार के लिए शव को पैतृक गांव अरलू ले जाया जा रहा था। वाहन में परिवार के सदस्यों के अलावा कई ग्रामीण भी सवार थे। बताया जा रहा है कि चिनाड़ के पास कुछ अन्य ग्रामीण भी वाहन में सवार हुए थे।
गतालोग के पास पहुंचते ही चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बोलेरो सड़क से बाहर निकलकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान राजेंद्र (37), देशराज (23), रिखी राम (58) और राम गोपाल (62) के रूप में हुई है।
हादसे में घायल हुए लोगों में बृज मोहन, कृपा राम, देवेंद्र सिंह, सुनील शर्मा, राम स्वरूप, जय प्रकाश, संदीप, कमलेंद्र और चालक कपिल देव शामिल हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को नाहन से बेहतर उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, जिला प्रशासन ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0