अक्षय कुमार बने खलनायक, सैफ अली खान दिखे दृष्टिबाधित किरदार में; 18 साल बाद फिर साथ नजर आएगी जोड़ी
अक्षय कुमार बने खलनायक, सैफ अली खान दिखे दृष्टिबाधित किरदार में; 18 साल बाद फिर साथ नजर आएगी जोड़ी
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हैवान’ का टीजर बुधवार को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में खिलाड़ी कुमार पहली बार बेहद खौफनाक और क्रूर अंदाज में खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे। उनके साथ सैफ अली खान भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। टीजर सामने आते ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।
अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का टीजर साझा करते हुए लिखा, “वह खतरे को सुनता है। मैं ही खतरा हूं। अब जीत किसकी होगी? हीरो या हैवान?” फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की झलक बेहद रहस्यमय और डरावनी है। टीजर में सैफ अली खान दृष्टिबाधित व्यक्ति के किरदार में नजर आते हैं। हाथ में छड़ी लिए उनका किरदार मुश्किल हालात से गुजरता दिखाई देता है। वहीं, खून से सना एक हाथ और मदद की पुकार जैसे दृश्य कहानी में छिपे रहस्य की ओर इशारा करते हैं।
दूसरी ओर अक्षय कुमार बेहद बेफिक्र अंदाज में फुटबॉल खेलते नजर आते हैं। उनके चेहरे पर दिखाई देने वाली सहजता और आसपास का खौफनाक माहौल उनके किरदार को और भी रहस्यमय बनाता है। टीजर में कोई संवाद नहीं है, बल्कि डर पैदा करने वाली बैकग्राउंड ट्यून के साथ अक्षय और सैफ की कुछ झलकियां दिखाई गई हैं।
‘हैवान’ की एक खास बात यह भी है कि अक्षय कुमार और सैफ अली खान करीब 18 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों की जोड़ी 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘टशन’ में दिखाई दी थी। फिल्म में बोमन ईरानी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0