कोर बैंकिंग सिस्टम अपग्रेड के चलते 17 जुलाई शाम से 22 जुलाई सुबह तक एटीएम, यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एनईएफटी, आरटीजीएस और आईएमपीएस सहित कई सेवाएं रहेंगी प्रभावित
कोर बैंकिंग सिस्टम अपग्रेड के चलते 17 जुलाई शाम से 22 जुलाई सुबह तक एटीएम, यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एनईएफटी, आरटीजीएस और आईएमपीएस सहित कई सेवाएं रहेंगी प्रभावित
खबर खास | शिमला
हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि बैंक अपने कोर बैंकिंग सिस्टम (CBS) को नए फिनेकल (Finacle) प्लेटफॉर्म पर अपग्रेड करने जा रहा है। इस तकनीकी उन्नयन के कारण बैंक की अधिकांश डिजिटल बैंकिंग सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।
बैंक के अनुसार, माइग्रेशन प्रक्रिया 17 जुलाई को शाम 5:00 बजे से शुरू होगी और 22 जुलाई को सुबह 10:00 बजे तक चलेगी। इस दौरान ग्राहक ATM, UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, IMPS, NEFT, RTGS, RuPay डेबिट कार्ड सेवाएं तथा आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (AEPS) जैसी सुविधाओं का उपयोग नहीं कर पाएंगे।
इसके अलावा, कोर बैंकिंग सिस्टम पर आधारित शाखाओं की नियमित बैंकिंग सेवाएं भी इस अवधि में प्रभावित रहेंगी। ग्राहकों को नकद निकासी, ऑनलाइन भुगतान, फंड ट्रांसफर और अन्य बैंकिंग लेन-देन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
बैंक ने बताया कि यह तकनीकी अपग्रेड ग्राहकों को भविष्य में अधिक तेज, सुरक्षित और आधुनिक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
बैंक ने सभी ग्राहकों से अपील की है कि वे 17 जुलाई को शाम 5:00 बजे से पहले अपने सभी आवश्यक वित्तीय लेन-देन और भुगतान पूरे कर लें, ताकि निर्धारित अपग्रेड अवधि के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0