पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में होगा कार्यक्रम, ट्रैफिक डायवर्जन और सख्त एंट्री नियम लागू
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में होगा कार्यक्रम, ट्रैफिक डायवर्जन और सख्त एंट्री नियम लागू
खबर खास | चंडीगढ़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को चंडीगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह लगभग 45 मिनट तक पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पीईसी) में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए करीब 3,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर पुलिस कर्मियों की छुट्टियां कार्यक्रम समाप्त होने तक रद्द कर दी गई हैं। वहीं राजेंद्र पार्क से पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज तक लगभग 2 किलोमीटर लंबे मार्ग को हाई-सिक्योरिटी जोन घोषित किया गया है।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए नयागांव से चंडीगढ़ बैरियर की ओर जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री के काफिले की आवाजाही के दौरान सेक्टर-2/3/10/11 चौक पर भी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा।
चंडीगढ़ पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पूरे सुरक्षा प्रबंधों की निगरानी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) स्वयं कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के निर्धारित रूट पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) सहित अन्य केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को भी तैनात किया गया है।
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, जबकि आगंतुकों के लिए प्रवेश सुबह 11:00 बजे से शुरू कर दिया जाएगा। सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम स्थल के अंदर पानी की बोतल सहित किसी भी प्रकार का सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रत्येक आगंतुक की अनिवार्य सुरक्षा जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0