उकलाना में जांची गई 18 स्कूल बसों में से 9 में सुरक्षा नियमों का उल्लंघन मिला
उकलाना में जांची गई 18 स्कूल बसों में से 9 में सुरक्षा नियमों का उल्लंघन मिला
खबर खास | हिसार
हिसार पुलिस ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूल बसों की जांच तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के निर्देश पर यातायात पुलिस ने उकलाना क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया और 18 स्कूल बसों की जांच की।
जांच के दौरान 9 बसें निर्धारित सुरक्षा मानकों पर खरी नहीं उतरीं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर यातायात पुलिस ने इन सभी 9 बसों के चालान किए।
यातायात प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान के नेतृत्व में की गई जांच के दौरान बच्चों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न इंतजामों की जांच की गई। इनमें सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य अनिवार्य सुरक्षा व्यवस्थाएं शामिल थीं। जांच में कुछ बसों में निर्धारित मानकों के अनुसार जरूरी सुविधाएं नहीं मिलीं।
पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए कि सरकार की ओर से निर्धारित सभी सुरक्षा उपकरण और मानकों को कागजों पर ही पूरा दिखाने के बजाय जमीन पर भी पूरी तरह लागू किया जाए।
उन्होंने कहा कि स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा से जुड़े सभी जरूरी इंतजामों की नियमित रूप से जांच होनी चाहिए और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0