शहर के सभी मंदिरों को लाइटें लगाकर किया जाएगा रोशन
शहर के सभी मंदिरों को लाइटें लगाकर किया जाएगा रोशन
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में देश की कई महान हस्तियां शिरकत कर रही हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में तैयार हरियाणा पवेलियन का 24 नवंबर को शुभारंभ करेंगे। इसके अगले दिन 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाआरती में हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के प्रति लोगों में आस्था बढ़ती जा रही है, इस बार महोत्सव में लगभग 70 लाख से ज्यादा लोगों की पहुंचने की संभावना है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र में 15 नवंबर से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव चला हुआ है। विदेश मंत्रालय के सहयोग से 50 देशों में गीता जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस बार मध्य प्रदेश को सहयोगी राज्य के तौर पर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि 24 नवंबर को तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी का श्रीमद भागवद गीता सदन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में उद्घाटन किया जाएगा। इस महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए शहर को लाइटों के साथ सजाया जा रहा है। पूरे शहर में सफाई अभियान चलाया हुआ है।
उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को ज्योतिसर में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर शिरकत करेंगे। ज्योतिसर स्थित 155 एकड़ में विशाल पंडाल तैयार किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से करीब डेढ़ लाख की संख्या में साध संगत के पहुंचने की संभावना है। कुरुक्षेत्र के प्रत्येक चौक को महाभारत की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। अब शहर के सभी मंदिरों को सजाने के लिए लाइटें लगाने का काम किया जा रहा है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0