‘रंगला पंजाब’ मिशन को मिलेगी नई ताकत, युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करने पर जोर
‘रंगला पंजाब’ मिशन को मिलेगी नई ताकत, युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करने पर जोर
ख़बर ख़ास | चंडीगढ़
पंजाब की राजनीति और खेल जगत के बीच एक अहम कड़ी जुड़ते हुए विश्व प्रसिद्ध पंजाब स्टाइल कबड्डी खिलाड़ी संदीप लुधड़ बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। उनके साथ उनके कई साथी भी पार्टी में शामिल हुए, जिससे आप को खेल जगत में एक नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संदीप लुधड़ और उनके साथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया और औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और पार्टी नेताओं ने इसे युवाओं के जुड़ाव का सकारात्मक संकेत बताया।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस अवसर पर कहा कि आम आदमी पार्टी परिवार में एक और मजबूत और प्रेरणादायक शख्सियत का जुड़ाव हुआ है। उन्होंने कहा कि कबड्डी जैसे पंजाब के पारंपरिक और मातृ खेल में नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी जब सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखते हैं, तो इससे युवाओं को नई दिशा मिलती है। मान ने जोर देते हुए कहा कि ऐसे युवाओं का साथ ‘रंगला पंजाब’ के निर्माण के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि संदीप लुधड़ का अनुभव और खेलों के प्रति उनका समर्पण युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करेगा और उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में भी मददगार साबित होगा। सरकार खेलों के विकास और खिलाड़ियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे प्रयासों को लगातार बढ़ावा दिया जाएगा।
वहीं, आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद संदीप लुधड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनहित नीतियों से वह काफी प्रभावित हैं। लुधड़ ने भरोसा दिलाया कि वह पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने और पंजाब के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करेंगे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0