पुलिस ने 5.5 किलो हेरोइन, 4 पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस किए बरामद; आरोपियों के पाकिस्तान स्थित तस्करों और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े होने का शक
पुलिस ने 5.5 किलो हेरोइन, 4 पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस किए बरामद; आरोपियों के पाकिस्तान स्थित तस्करों और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े होने का शक
खबर खास | अमृतसर
पंजाब में नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने एक बड़े तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों के पास से 5.5 किलो हेरोइन, चार पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी सीमा पार के तस्करों के संपर्क में थे और पाकिस्तान से पंजाब के जरिए भेजी जा रही हथियारों और गोला-बारूद की खेप को सप्लाई करने का काम कर रहे थे।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय तस्करी सिंडिकेट से जुड़े होने की भी आशंका है। इस मामले में एसएसओसी पुलिस स्टेशन, अमृतसर में केस दर्ज कर लिया गया है और मॉड्यूल के आगे-पीछे के लिंक तलाशने के लिए जांच जारी है।
पुलिस टीमें अब इस अंतरराज्यीय और सीमा पार तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए काम कर रही हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0