लुधियाना को तालिबानी सज़ा मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश जारी
लुधियाना को तालिबानी सज़ा मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश जारी
खबर खास, चंडीगढ़: पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के चेयरमैन कंवरदीप सिंह ने लुधियाना में तालिबानी सज़ा के मामले पर स्वतः संज्ञान (सुओ-मोटो नोटिस) लिया है।
इस संबंध में चेयरमैन ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आई खबर के अनुसार, एक कपड़ा फैक्ट्री के मालिक ने चोरी के आरोप में एक मां और उसकी तीन बेटियों का मुंह काला कर उन्हें "मैं चोर हूं" की तख्ती पहनाकर घुमाया, जो कि बच्चों के अधिकारों का गंभीर उल्लंघन है।
बाल अधिकार संरक्षण आयोग के चेयरमैन ने पुलिस कमिश्नर, लुधियाना को मामले की गंभीरता को देखते हुए जुवेनाइल जस्टिस (देखभाल और संरक्षण) अधिनियम-2015 की धारा 75 और 79 के तहत मामला दर्ज करने तथा बाल श्रम (निवारण और नियंत्रण) अधिनियम-1986 और भारतीय न्याय संहिता-2023 की संबंधित धाराओं के तहत दोषियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, की गई कार्रवाई की रिपोर्ट 23 जनवरी तक भेजने के आदेश दिए हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0