पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने जोर देते हुए कहा है कि लुधियाना पश्चिम उप चुनाव में कांग्रेस रिकॉर्ड अंतर से जीतेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यहां कोई मुकाबला नहीं है।
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने जोर देते हुए कहा है कि लुधियाना पश्चिम उप चुनाव में कांग्रेस रिकॉर्ड अंतर से जीतेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यहां कोई मुकाबला नहीं है।
कहा: आप की बड़ी भूल है कि कांग्रेस उसे सत्ता का दुरुपयोग करने देगी
खबर खास, लुधियाना :
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने जोर देते हुए कहा है कि लुधियाना पश्चिम उप चुनाव में कांग्रेस रिकॉर्ड अंतर से जीतेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यहां कोई मुकाबला नहीं है।
यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान स्थानीय सांसद वड़िंग ने यह भी कहा कि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने बड़ी गलती की है, कांग्रेस उसको सत्ता का दुरुपयोग करने और चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने देगी।
उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो हम सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग नहीं होने देंगे और दूसरी बात अगर कोई अधिकारी आप की मदद के लिए अपने पद का दुरुपयोग करता पाया गया, तो उसका हिसाब रखा जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि वह पहले भी कह चुके हैं और आज भी दोहरा रहे हैं कि हम भूलेंगे नहीं, माफ नहीं करेंगे और छोड़ेंगे नहीं। कांग्रेस की पंजाब में 140 साल से मजबूत जड़ें हैं और क्या आपको लगता है कि हम एक ऐसी पार्टी को हमें डराने की इजाजत देंगे, जो अभी-अभी उभरी है?
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस भ्रम को दूर करने का प्रयास किया है कि उप चुनावों में आमतौर पर सत्ताधारी पार्टी ही जीतती है। उन्होंने कहा कि बरनाला में हम जीते हैं, जो आम आदमी पार्टी का गढ़ माना जाता है और लुधियाना पश्चिम में भी हम जरूर जीतेंगे, जो हमेशा से हमारा गढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि लुधियाना पश्चिम में कांग्रेस का मजबूत आधार होने के अलावा, हर मोर्चे पर खास तौर पर कानून व्यवस्था को लेकर काफी मजबूत सत्ता विरोधी लहर है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कोई भी व्यक्ति सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है, क्योंकि लूटपाट आज आम बात हो गई है। यह पंजाबियों के लिए दोहरी मार है, क्योंकि एक तरफ वे अपराधी हैं, तो दूसरी तरफ आप सरकार लोगों को लूट रही है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0