पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि 64-लुधियाना पश्चिम सीट से आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से उम्मीदवार जीवन गुप्ता और सुनीता रानी (कवरेज उम्मीदवार) ने नामांकन दाखिल किया है।
पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि 64-लुधियाना पश्चिम सीट से आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से उम्मीदवार जीवन गुप्ता और सुनीता रानी (कवरेज उम्मीदवार) ने नामांकन दाखिल किया है।
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब विधानसभा की 64-लुधियाना पश्चिम सीट के लिए नामांकन के अंतिम दिन कुल 8 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं।
पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि 64-लुधियाना पश्चिम सीट से आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से उम्मीदवार जीवन गुप्ता और सुनीता रानी (कवरेज उम्मीदवार) ने नामांकन दाखिल किया है। इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) की ओर से नवनीत कुमार ने नामांकन भरा है। वहीं 5 आजाद उम्मीदवार – हरमिंदर अरोड़ा, भोला सिंह, रेनू, पवनदीप सिंह और गुरदीप सिंह काहलों – ने भी नामांकन दाखिल किए हैं। उन्होंने आगे बताया कि अब तक कुल नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों की संख्या 22 हो गई है।
उल्लेखनीय है कि नामांकन पत्रों की जांच 3 जून को की जाएगी जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 5 जून है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0