घबराए अभिभावक बच्चों को लेने स्कूल पहुंचे
घबराए अभिभावक बच्चों को लेने स्कूल पहुंचे
खबर खास, लुधियाना :
पंजाब के लुधियाना में आज, गुरुवार को तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिन स्कूलों को धमकी मिली है उनमें बीआरएस नगर का डीएवी, शेरपुर स्थित स्प्रिंग डेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और मानव रचना इंटरनेश्नल स्कूल शामिल है। वहीं, धमकी मिलते ही स्प्रिंग डेल स्कूल के प्रबंधकों ने सभी 2500 बच्चों को घर लौटा दिया और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस अब मौके पर बम को लेकर सर्च अभियान चलाए हुए है। स्प्रिंग डेल के प्रिंसिपल अनिल शर्मा के मुताबिक सुबह सवा नौ बजे स्कूल को एक ईमेल के जरिए धमकी मिली। जिसके बाद प्रबंधन ने सभी अभिभावकों को सूचित किया। उन्होंने बताया कि ऐसा पहली बार है कि स्कूल को धमकी मिली हो। इससे स्कूल स्टाफ और अभिभावकों में खासा डर व्याप्त है। स्कूल प्रबंधन ने धमकी भरे ईमेल की आईडी पुलिस को सौंप दी है, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
इस बारे में थाना मोती नगर के एसएसआई अजमेर सिंह ने कहा कि हमें सुबह 10 बजे सूचना मिली। बम स्क्वायड की टीमें सर्च कर रही हैं। स्कूल के पास रेलवे ट्रैक भी है, उसी भी खंगाला जा रहा है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0