वाघा बॉर्डर से लौटते समय रामतलाई चौक के पास घटी वारदात; ढाबा मालिक और ऑटो चालक ने दिखाई पंजाबियों की मिसाल, मदद कर बनाए रखा भरोसा
वाघा बॉर्डर से लौटते समय रामतलाई चौक के पास घटी वारदात; ढाबा मालिक और ऑटो चालक ने दिखाई पंजाबियों की मिसाल, मदद कर बनाए रखा भरोसा
खबर खास | अमृतसर
अमृतसर में वाघा बॉर्डर देखकर लौट रही लंडन की एक मॉडल लाली का 1.5 लाख रुपये की कीमत का आईफोन 17 प्रो मैक्स छीनने की घटना सामने आई है। मोटरसाइकिल पर आए एक अज्ञात स्नेचर ने रामतलाई चौक के पास शाम करीब 7 बजे इस वारदात को अंजाम दिया।
ऑटो की अगली सीट पर बैठी थीं मॉडल
मॉडल लाली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह पंजाबी और विदेशी पर्यटकों के साथ वाघा बॉर्डर घूमने गई थीं। वापसी के दौरान सभी पर्यटक ऑटो-रिक्शा में गाने सुनते हुए और बातचीत का लुत्फ उठाते हुए लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने अमृतसर की मशहूर लस्सी का स्वाद भी लिया।
लाली ऑटो-रिक्शा की अगली सीट पर बैठी हुई थीं और फोन उनकी गोद में रखा था। मजबूती से पकड़ने के बावजूद बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आए युवक ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गया। इस घटना से लाली काफी दुखी हुईं, खासकर इसलिए क्योंकि फोन के कवर में एक मोरपंख रखा था जो भारत यात्रा के दौरान किसी अजनबी ने उन्हें तोहफे में दिया था।
अमृतसर के लोगों ने पेश की मिसाल, ऑटो चालक और होटल मालिक ने की मदद
घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोगात्मक रवैये ने मॉडल का दिल जीत लिया। ऑटो चालक विक्की ने तुरंत अपना दूसरा मोबाइल फोन लाली को इस्तेमाल के लिए दे दिया। वहीं, होटल मालिक विकास ने उनके माता-पिता से इंटरनेशनल कॉल के जरिए बात करवाई और पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराने में भी पूरी मदद की।
इसके अलावा, उनके दोस्त नदीम ने नए फोन के लिए वित्तीय सहायता दी और दिवाली मनाने के लिए पुणे की फ्लाइट टिकट भी बुक कराई। लाली ने बताया कि उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। इस घटना के बावजूद उन्होंने अमृतसर के लोगों की सहृदयता, समर्थन और मेहमाननवाजी के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0