तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू; कोई हताहत नहीं, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू; कोई हताहत नहीं, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
खबर खास | लुधियाना
लुधियाना में सोमवार सुबह करीब 6 बजे ईस्टमैन चौक के पास स्थित एक रबर फैक्ट्री में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही आठ दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने करीब तीन घंटे तक मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
एएसआई गुरप्रीत सिंह के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 6 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को ईस्टमैन चौक के पास स्थित बंसल फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। आग की लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही थीं। इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। दमकल विभाग को भी तुरंत सूचना दी गई।
घटना के समय फैक्ट्री के अंदर कुछ कर्मचारी मौजूद थे। हालांकि, सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।
आग बुझाने के लिए करीब आठ दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकलकर्मियों ने लगातार करीब तीन घंटे तक प्रयास करने के बाद आग पर काबू पा लिया।
आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। फैक्ट्री को हुए नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0