पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने भाई काहन सिंह नाभा द्वारा रचित महान कोष में सुधार के लिए आज अपने कार्यालय में पंजाब विधानसभा सचिवालय में पंजाबी यूनिवर्सिटी और भाषा विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।
पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने भाई काहन सिंह नाभा द्वारा रचित महान कोष में सुधार के लिए आज अपने कार्यालय में पंजाब विधानसभा सचिवालय में पंजाबी यूनिवर्सिटी और भाषा विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।
स्पीकर संधवा ने पंजाबी यूनिवर्सिटी को दिए निर्देश
कहा, सुधार के बाद ‘महान कोष’ को जल्द ही दोबारा छापने पर चर्चा
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने भाई काहन सिंह नाभा द्वारा रचित महान कोष में सुधार के लिए आज अपने कार्यालय में पंजाब विधानसभा सचिवालय में पंजाबी यूनिवर्सिटी और भाषा विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने पंजाबी यूनिवर्सिटी से आए डीन के साथ गहन चर्चा की और उन्हें यह आदेश दिये कि वह महान कोष में पाई गई त्रुटियों को जल्दी से जल्दी ठीक कर लें। विचार विमर्श के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुधार करने के बाद महान कोष को दोबारा छापने के लिये कहा।
स्पीकर द्वारा पंजाबी यूनिवर्सिटी के डीन को यह भी कहा गया कि वह यूनिवर्सिटी द्वारा गठित विशेषज्ञ कमेटी की बैठक 15 दिनों के भीतर-भीतर रखे और उस कमेटी द्वारा दिए गए सुझावों को सरकार को भेज दें ताकि सरकार इस पर आवश्यक कार्रवाई कर सके।
इस बैठक में गिरीश दियालन डीजीएसई स्कूल शिक्षा, डॉ. नरिंदर कौर मुलतानी डीन पंजाबी यूनिवर्सिटी, डॉ. परमिंदरजीत कौर पंजाबी यूनिवर्सिटी, कुलजीत सिंह, एडवोकेट जसविंदर सिंह, परमजीत सिंह, हशपाल सिंह, डॉ. खुशहाल सिंह, राजिंदर सिंह खालसा, अमरिंदर सिंह, प्यारे लाल गर्ग, अशोक चावला शामिल हुए।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0