अबोहर में देर रात सैलून पर छापेमारी, भारी मात्रा में हथियार और हेरोइन बरामद; फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें सक्रिय
अबोहर में देर रात सैलून पर छापेमारी, भारी मात्रा में हथियार और हेरोइन बरामद; फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें सक्रिय
खबर खास । अबोहर
अबोहर में पुलिस ने एक बड़े गैंगस्टर नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए सोमवार, 30 जून की देर रात फाजिल्का रोड चुंगी के पास स्थित एक सैलून पर छापेमारी कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने अवैध हथियार और नशीले पदार्थ भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में कुल 20 लोगों को नामजद किया गया है और गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय सिंह उर्फ आजू, बॉबी, अमनप्रीत सिंह उर्फ भिंडी, अमन कुमार, विजय कुमार, अजय कुमार उर्फ रिशी, घनैया कुमार, सुमित कुमार, प्रिंस कुमार, शिवा, शिवम और नवनींदर सिंह उर्फ लवप्रीत उर्फ सिन्नी के रूप में हुई है।
वहीं कई अन्य आरोपी, जिनमें कथित गैंगस्टर विशाल पाचर, सैलून संचालक मोनू नाई, आकाश उर्फ प्रिंस टल्ली, ललित राम, मिथुन, रवि उर्फ डॉक्टर, संजीव उर्फ आलू और रोशन कुमार शामिल हैं, फरार बताए जा रहे हैं।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार पिस्टल, छह मैगजीन, 47 जिंदा कारतूस और 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS), आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने सभी 12 गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है, ताकि पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन का खुलासा किया जा सके।
पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह राजस्थान के श्रीगंगानगर के कुख्यात गैंगस्टर विशाल पाचर से जुड़ा हुआ था और उसी के इशारों पर अवैध हथियार और नशे का नेटवर्क चला रहा था।
फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0