12 विषयों में निकली भर्ती; 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन, चयनित उम्मीदवारों को प्रोबेशन के दौरान ₹34,500-35,400 मासिक मूल वेतन मिलेगा
12 विषयों में निकली भर्ती; 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन, चयनित उम्मीदवारों को प्रोबेशन के दौरान ₹34,500-35,400 मासिक मूल वेतन मिलेगा
खबर खास । चंडीगढ़
पंजाब के सरकारी स्कूलों में लेक्चरर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। पंजाब एजुकेशन रिक्रूटमेंट डायरेक्टोरेट ने लेक्चरर कैडर के 1,013 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 जुलाई 2026 से विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 1,013 पदों में 829 नई रिक्तियां और 184 बैकलॉग रिक्तियां शामिल हैं। यह भर्ती 12 विषयों के लिए की जाएगी।
इन विषयों में सबसे ज्यादा पद
सबसे अधिक 210 पद इतिहास विषय के लिए घोषित किए गए हैं। इसके अलावा अंग्रेजी के 141, राजनीति विज्ञान के 131, गणित के 105, पंजाबी के 99, कॉमर्स के 98, भौतिक विज्ञान के 58, अर्थशास्त्र के 50, रसायन विज्ञान के 41, जीव विज्ञान के 37, हिंदी के 29 और भूगोल के 14 पदों पर भर्ती की जाएगी।
योग्यता और पात्रता
उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री और किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.एड. (B.Ed.) की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थी ने मैट्रिक (कक्षा 10) स्तर पर पंजाबी विषय अनिवार्य या वैकल्पिक रूप में उत्तीर्ण किया होना चाहिए। केवल भारतीय नागरिक ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।
वेतन और प्रोबेशन
चयनित उम्मीदवारों को तीन वर्ष की प्रोबेशन अवधि के दौरान ₹34,500 से ₹35,400 प्रति माह का निश्चित मूल वेतन मिलेगा। इस अवधि में महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) सहित अन्य सरकारी भत्तों का लाभ नहीं मिलेगा। प्रोबेशन सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद उम्मीदवार नियमित वेतनमान और सभी सरकारी सुविधाओं के पात्र होंगे।
आयु सीमा
भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग अभ्यर्थियों तथा सरकारी कर्मचारियों सहित आरक्षित वर्गों को पंजाब सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0